फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री की निजी डायरी में बापू के शब्द, जानें गांधी जी के कौन से कथन पीएम मोदी की प्रेरणा

Wed, 31 Jan 2024 05:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी का कहना है कि मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि प्रस्तुत करता हूं। हमारे देश के लिए बलिदान हुए  सभी लोगों को भी मेरी श्रद्धांजलि। उनके बलिदान लोगों की सेवा और देश के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं। 

विज्ञापन
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सोशल मीडिया अकाउंट ने मंगलवार को उनकी डायरी के कुछ पन्ने साझा किए। इनमें बताया गया कि किस प्रकार मोदी समय-समय पर बापू के कथन दर्ज करते रहे हैं और इनके जरिये वे प्रेरणा लेते रहे हैं।

मोदी आर्काइव्ज नामक अकाउंट पर उनकी डायरी की तीन पृष्ठ जारी किए गए। बताया गया कि यह नरेंद्र मोदी की निजी डायरी से लिए गए हैं। यह बताते हैं कि उन्होंने न केवल महात्मा गांधी को विस्तृत रूप से पढ़ा है, बल्कि उनके कथनों को अपनी निजी डायरी में दर्ज भी करते रहे हैं। यह कथन पीएम के लिए प्रेरणादायक मूल्य रखते हैं। डायरी में लिखीं ये बातें आगे चलकर बातचीत में भी उनका मार्गदर्शन करती रही हैं। 

उनका बलिदान लोगों के लिए काम करने की प्रेरणा  

विज्ञापन

पीएम मोदी का कहना है कि मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि प्रस्तुत करता हूं। हमारे देश के लिए बलिदान हुए  सभी लोगों को भी मेरी श्रद्धांजलि। उनके बलिदान लोगों की सेवा और देश के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं। 

कथन...जो बन गए प्रेरणा

  • मेरे पास कोई और हथियार नहीं है, केवल प्रेम है, जिससे किसी पर भी अधिकार जमा सकता हूं।
  • अहिंसा के प्रति मेरा लोभ एक अत्यंत सक्रिय शक्ति है। इसमें कायरता या कमजोरी के लिए भी कोई जगह नहीं है। एक हिंसक व्यक्ति के किसी दिन अहिंसक बन जाने की तो आशा की जा सकती है, लेकिन एक कायर के लिए ऐसी आशा नहीं कर सकते।
  • मैं सत्य के प्रति समर्पित हूं, किसी और के प्रति नहीं।
  • संसार में मनुष्य की आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त संसाधन हैं, लालच के लिए नहीं।
  • यदि खून बहे, तो हमारा अपना बहे। बिना किसी और को मारे, मरने का साहस पैदा करें।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने रखा दो मिनट का मौन
सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी पीठों ने दिन की कार्यवाही फिर से शुरू की।

कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शहीद दिवस पर बापू को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, आज ही के दिन नफरत और हिंसा की विचारधारा ने देश से उनके पूज्य बापू को छीना था। आज वहीं सोच उनके सिद्धांतों और आदर्शों को भी हमसे छीन लेना चाहती है। पार्टी के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने लिखा 76 साल पहले नफरत फैलाने वाली शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। गांधी को याद करने के लिए बिहार के अररिया में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शिविर स्थल पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें