फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: स्पेशल सेल द्वारा पकड़ा गया एक संदिग्ध आतंकी मुंबई के धारावी से, पूछताछ करने दिल्ली जाएगी एटीएस टीम

Wed, 15 Sep 2021 03:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गए आतंकी का नाम जान मोहम्मद है और उसके पास से कोई विस्फोटक या हथियार नहीं मिला। दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस इस बारे में जानकारी साझा कर रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र एटीएस के चीफ विनीत अग्रवाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पाकिस्तान में आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित दो आतंकवादियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। इसी मामले में बुधवार को महाराष्ट्र एटीएस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए छह आतंकियों में से एक जान मोहम्मद मुंबई के धारावी का रहने वाला है। उसके डी-कंपनी (दाऊद इब्राहिम का गैंग) से रिश्ते हैं। उसे मुंबई से दिल्ली जाते वक्त कोटा में गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


एटीएस चीफ ने आगे बताया कि जान मोहम्मद से कोई विस्फोटक या हथियार नहीं मिला। दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस इस बारे में जानकारी साझा कर रही है। हमारी टीम आज दिल्ली जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें आतंकी हमलों के अलर्ट मिलते रहते हैं और जहां तक इस केस की बात है, तो मुंबई और महाराष्ट्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें