फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पति से पीछा छुड़ाने के लिए महिला ने दी थी एक लाख की सुपारी, जानें हत्यारों तक कैसे पहुंची पुलिस

Wed, 01 Feb 2023 09:17 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

पुलिस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि महिला अपने पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी। उसने पति को मारने के लिए एक दंपति को सुपारी दी। आरोपी मुंबई के गोरेगांव के रहने वाले हैं। पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि मृतक भी उसी इलाके में रह रहा था।
विज्ञापन
maharashtra police - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई की एक महिला को सुपारी देकर पति की हत्या करने का आरोप में गिरफ्तार किया है। पेशे मजदूर व्यक्ति का शव पालघर जिले में एक नाले में मिला था। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में एक दंपति को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि महिला अपने पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी। उसने पति को मारने के लिए एक दंपति को सुपारी दी। आरोपी मुंबई के गोरेगांव के रहने वाले हैं। पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि मृतक भी उसी इलाके में रह रहा था।

अधिकारी ने बताया कि 27 जनवरी को पालघर जिले के नायगांव के पास एक नाले में सड़ी-गली लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि व्यक्ति की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस को व्यक्ति की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। जिसमें दर्ज कपड़ों के विवरण से मृतक की पहचान की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक दंपति और एक महिला हाल ही में गोरेगांव से लापता हो गए हैं। इसके बाद पुलिस तीनों को गुजरात के वापी से गिरफ्तार कर लिया।

पति की हत्या करने के लिए एक लाख की हुई थी डील
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दंपति ने बताया कि उन्हें मजदूर की 30 वर्षीय पत्नी ने उसे मारने के लिए पैसे का लालच दिया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मजदूर की पत्नी ने दंपति को एक लाख रुपये देने का वादा किया था और अग्रिम भुगतान के रूप में 20,000 रुपये दिया था। फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें