फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में मेगा ब्लॉक की वजह से सेंट्रल रेलवे की ट्रेन सेवाएं बाधित, यात्रियों को हुई परेशानी

Sun, 26 Jan 2025 09:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मध्य रेलवे की मुख्य और हार्बर लाइन पर रविवार सुबह एक पुल के गर्डर लगाए जाने के लिए मार्ग बाधित रहने के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। इससे स्थानीय और लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हुई। 

विज्ञापन


मध्य रेलवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि मार्ग बाधित रहने के कारण दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से रवाना होने वाली लंबी दूरी की 11 ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित किया गया है और सीएसएमटी आने वाली नौ ट्रेन को उनके निर्धारित गंतव्य स्थल से पहले ही रोक दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि गर्डर लगाए जाने के दौरान एक मजदूर के घायल होने की भी खबर है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन कर्नाक पुल के गर्डर लगाने के लिए छह घंटे तक मार्ग बाधित किया गया। यह मार्ग पहले सुबह साढ़े पांच बजे खोला जाना था, लेकिन इसमें देरी हो गई जिसके कारण यात्रियों को असुविधा हुई। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन का परिचालन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और भायखला के बीच तथा मुख्य और हार्बर लाइनों पर सीएसएमटी और वडाला स्टेशन के बीच रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के लिए सीएसएमटी, दादर, भायखला और वडाला रोड पर बसों की व्यवस्था की गई है। मध्य रेलवे प्रतिदिन अपने उपनगरीय नेटवर्क पर लंबी दूरी की ट्रेन के अलावा लगभग 1,800 लोकल रेल सेवाएं संचालित करता है, जिनसे लगभग 37 लाख यात्री यात्रा करते हैं।

विज्ञापन

ठाणे में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में एक गिरफ्तार

ठाणे में सात महीने पहले अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना पिछले साल 11 जून को भिवंडी शहर में घटी थी, लेकिन न तो लड़की की मां द्वारा दर्ज की गई शिकायत और न ही पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में मामले की रिपोर्ट करने में देरी का उल्लेख किया गया। नौ साल की बच्ची अपने घर के पास एक मैदान में खेल रही थी, तभी कस्बे के एक पावरलूम में काम करने वाला आरोपी ने उसे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे देने का लालच दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और उसे गलत तरीके से छुआ। शुक्रवार की रात को लड़की की मां ने शिकायत दर्ज की और शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें