फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 साल में कितना बदला संविधान: अब तक कितने संशोधन हुए? जानें 25 सबसे चर्चित संशोधनों की कहानी

Sun, 26 Jan 2025 08:05 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

आइये जानते हैं कि भारत में कौन से संशोधन अब तक सबसे अहम रहे हैं और इनके विषय क्या-क्या रहे हैं। इनमें से किन संशोधनों ने भारत के संविधान पर सबसे ज्यादा असर डाला है। 
विज्ञापन
Republic Day - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत आज यानी 26 जनवरी को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। दरअसल, इसी दिन 1950 में देश का संविधान अस्तित्व में आया। तबसे लेकर अब तक इसमें कई बदलाव किए जा चुके हैं। अगर आंकड़ों से ही समझा जाए तो भारत का संविधान 75 साल से कुछ संशोधनों के साथ भारत का मार्गदर्शन करने वाला दस्तावेज बना हुआ है। 
विज्ञापन


इसकी अहमियत कितनी ज्यादा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो की एक स्टडी में अलग-अलग देशों के 1789 के बाद से लागू हुए करीब 200 से ज्यादा संविधानों की स्टडी की गई थी। इनमें पाया गया कि संविधानों की औसत आयु लगभग 17 वर्ष ही पाई  गई थी। इस लिहाज से भारत में संविधान लागू हुए अब 75 वर्ष होने वाले हैं और इसमें कुछ अनुच्छेदों में सुधार को छोड़ दें तो बाबासाहेब आंबेडकर के नेतृत्व वाले संविधान निर्माताओं की छाप आज भी देश के छोटे-बड़े हर नियम और कानून में देखी जा सकती है। 

अगर दक्षिण एशियाई देशों की ही बात कर लें तो जहां श्रीलंका में तीन बार संविधान बदल चुका है, तो वहीं पाकिस्तान में ऐसा छह बार और नेपाल में पांच बार संविधान बदला जा चुका है। कुछ तो खूबी रही है भारत के संविधान की, जो यह अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे पुराना संविधान है।
विज्ञापन

भारत के मूल संविधान की आठ अनुसूचियों में 395 अनुच्छेदों को जगह दी गई थी। इसकी सबसे अहम विशेषताओं में सभी के लिए बाध्य मौलिक अधिकार और बाध्यकारी निदेशक सिद्धांत शामिल थे। भारत के संविधान के कई नियम अमेरिका, कनाडा, जापान और आयरलैंड के संविधान से लिए गए थे। दुनिया के इतिहास में शायद ही किसी देश के संविधान के निर्माण के लिए इतनी गहराई से चीजों को समझा गया।

संविधान के 75 वर्षों के इतिहास में संविधान में अब तक करीब 106 संशोधन किए जा चुके हैं। जहां पहला संविधान संशोधन 18 जून 1951 को किया गया था, वहीं आखिरी- 106वां संविधान संशोधन 28 सितंबर 2023 को किया गया। इसके तहत लोकसभा, राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं की सदस्यता को अनिवार्य तौर पर एक-तिहाई तक करने का प्रावधान शामिल हुआ। 

आइये जानते हैं कि भारत में कौन से संशोधन अब तक सबसे अहम रहे हैं और इनके विषय क्या-क्या रहे हैं। इनमें से किन संशोधनों ने भारत के संविधान पर सबसे ज्यादा असर डाला है। 

Republic Day 2025 - फोटो : Amar Ujala
2. चौथा संविधान संशोधन

कब हुआ- 27 अप्रैल 1955

इससे क्या बदला?
(i) यह संशोधन, सरकारी एजेंटों द्वारा अनुचित तलाशी और जब्ती से लोगों की रक्षा करता है. इसके तहत, किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति की तलाशी और जब्ती से पहले वारंट लेना जरूरी है। 
(ii) इसके जरिए ही राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के हित में देश के खनिज और तेल संसाधनों पर नियंत्रण तय किया गया। 

Republic Day 2025 - फोटो : Amar Ujala
4. नौवां संविधान संशोधन

कब हुआ- 28 दिसंबर 1960

इससे क्या बदला?
भारत-पाकिस्तान के बीच 1958 में हुए समझौते के तहत भारतीय क्षेत्र का पुनर्निर्धारण।

Republic Day 2025 - फोटो : Amar Ujala
6. 17वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 20 जून 1964

इससे क्या बदला?
संविधान के नौवें भाग में संपत्ति के अधिग्रहण को वैध करार दिया गया और जमीन अधिग्रहण कानून को लाया गया।

Republic Day 2025 - फोटो : Amar Ujala
8. 25वां संविधान संशोधन

कब हुआ - 8 दिसंबर 1971

इससे क्या बदला?
शासन की तरफ से निजी संपत्ति लिए जाने की स्थिति में मुआवजे और संपत्ति के अधिकार पर कुछ पाबंदियां लगाई गईं। 

9. 31वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 17 अक्तूबर 1973

इससे क्या बदला?
संसद में सीटों की संख्या बढ़कर 525 से 545 की गईं। नई सीटों का पूर्वोत्तर भारत में बने नए राज्यों को दिया गया।

Republic Day 2025 - फोटो : Amar Ujala
11. 39वां संविधान संशोधन 

कब हुआ- 10 अगस्त 1975

इससे क्या बदला?
इलाहबाद हाईकोर्ट के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लोकसबा में चुने जाने को अवैध ठहराने के फैसले को पलटने के लिए संविधान में संशोधन। प्रधानमंत्री पद की न्यायिक समीक्षा पर पाबंदियां लगाई गईं। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर को भी कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा दी गई। 

12. 41वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 7 सितंबर 1976

क्या बदला?
केंद्र और राज्य सरकार के कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल की गई। 

Republic Day 2025 - फोटो : Amar Ujala
14. 44वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 20 जून, 1 अगस्त और 6 सितंबर, 1979

इससे क्या बदला?
देश में आपातकाल खत्म होने के बाद संविधान संशोधन। 42वें संविधान संशोधन के कई प्रावधान खत्म किए गए। मानवाधिकारों की सुरक्षा और कार्यकारिणी और न्यायपालिका के गलत इस्तेमाल को रोकने के प्रावधान किए गए।

Republic Day 2025 - फोटो : Amar Ujala
16. 61वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 28 मार्च 1989

इससे क्या बदला?
मताधिकार का प्रयोग करने की वैध उम्र को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया गया। 

Republic Day 2025 - फोटो : Amar Ujala
18. 74वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 1 जून 1992

इससे क्या बदला?
शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निकायों-नगरपालिकाओं को प्रशासनिक निकायों का दर्जा।

19. 77वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 17 जून 1995

इससे क्या बदला?
अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति से आने वाले कर्मियों को प्रोन्नति में आरक्षण का प्रावधान।

Republic Day 2025 - फोटो : Amar Ujala
21. 91वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 1 सितंबर 2004

इससे क्या बदला?
केंद्र और राज्य सरकारों में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या कुल विधायकों के 15 फीसदी तक सीमित की गई। दल-बदल कानून को मजबूत किया गया।


22. 93वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 20 जनवरी 2006

इससे क्या बदला?
अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को सरकारी के साथ निजी शिक्षा संस्थानों में भी लागू किया गया।

Republic Day 2025 - फोटो : Amar Ujala
24. 103वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 12 जनवरी 2019

इससे क्या बदला?
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने का प्रावधान। 
विज्ञापन

25. 106वां संविधान संशोधन

कब हुआ- 28 सितंबर 2023

इससे क्या बदला?
लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों पर आरक्षण का प्रावधान। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें