फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : मजदूर के मलाशय में मजाक-मजाक में कंप्रेसर मशीन से भर दी हवा, दर्दनाक मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Dec 2021 05:08 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, ठाणे

सार

महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने गुरुवार को एक साथी के मलाशय में कथित तौर पर हवा भरने पर उसकी मौत हो गई। ठाणे पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने गुरुवार को एक साथी के मलाशय में कथित तौर पर हवा भरने पर उसकी मौत हो गई। ठाणे पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। ठाणे पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान मुन्ना और बिट्टूकुमार के रूप में हुई है, जो पीड़ित अंदुल मंसूरी (32) के साथ जिले के भिवंडी में एक पावरलूम इकाई में काम करते थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि 26 नवंबर को आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित के मलाशय में कंप्रेसर का नोजल डाला और मशीन को चालू कर दिया। परिणामस्वरूप उच्च दबाव वाली हवा उसके पेट में प्रवेश कर गई और वह गिर गया। पीड़ित मजदूर की बुधवार को एक अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। निजामपुरा थाने में आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें