फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: टोल प्लाजा कर्मियों से 33.6 लाख की लूट मामले में चार दोषी करार, मिला पांच साल का कठोर कारावास

Sat, 30 Sep 2023 01:16 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अतिरिक्त लोक अभियोजक वर्षा चंदाने ने अदालत को बताया कि भिवंडी के मालोदी टोल प्लाजा से दो व्यक्ति 33.67 लाख रुपये जमा करने के लिए एक बैंक जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उनकी जीप को एक टेम्पो और एक मोटरसाइकिल से रोक लिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने चार लोगों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी युवकों ने टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों पर हमला कर 33.6 लाख रुपये नकदी की लूटपाट को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


इसके अलावा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीएम गुप्ता ने मामले में चार अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। 14 सितंबर के आदेश की प्रति शनिवार को उपलब्ध कराई गई। 

अदालत ने रवि अशोक प्रजापति (27), कल्पेश आज्ञाराम वर्मा (27), मोहम्मद समीर (38) और राजू प्रसाद (32) को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


एक को मिली सात साल की सजा
वहीं, न्यायाधीश ने राजू प्रसाद को भारतीय दंड संहिता की धारा 397 (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ लूट या डकैती) के तहत भी दोषी ठहराया और सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। आदेश में कहा गया है कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। 

2016 का है मामला
अतिरिक्त लोक अभियोजक वर्षा चंदाने ने अदालत को बताया कि 12 सितंबर, 2016 को भिवंडी के मालोदी टोल प्लाजा से दो व्यक्ति 33.67 लाख रुपये जमा करने के लिए एक बैंक जा रहे थे, तभी उनकी जीप को एक टेम्पो और एक मोटरसाइकिल ने रोक लिया। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में सवार लोगों ने दोनों पर चाकू से हमला किया, नकदी से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें