फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले बोले- महाराष्ट्र की हो रही बदनामी, सीएम ठाकरे कराएं फडणवीस व मलिक के आरोपों की जांच

Wed, 10 Nov 2021 04:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पटोले ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति दयनीय हो गई है और उस पर शर्म आ रही है। 
विज्ञापन
नाना पटोले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सीएम उद्धव ठाकरे से मांग की है कि वह पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस व राज्य के मंत्री व राकांपा नेता नवाब मलिक के आरोपों की जांच कराएं।

विज्ञापन


पटोले ने यह भी कहा कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति दयनीय हो गई है और उसके कारण राज्य की बदनामी हो रही है। पटोले ने कहा कि राज्य के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पूर्व सीएम फडणवीस व मंत्री मलिक द्वारा एक दूसरे पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इनकी जांच कराना चाहिए। 

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की गठबंधन सरकार सत्तारूढ़ है। इसमें कांग्रेस, राकांपा व शिवसेना की साझेदारी है। कांग्रेस चूंकि सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है, इसलिए उसके प्रदेश प्रमुख द्वारा जांच की मांग करना अहम है। महाराष्ट्र व खासकर मुंबई में एनसीबी की कार्रवाई के बाद सियासी घमासान जारी है। पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और राकांपा नेता व मंत्री नवाब मलिक के बीच उनके अंडरवर्ल्ड से रिश्तों को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े व आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले के बाद से उनके बीच आरोपों का सिलसिला तेज हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें