महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके से सोमवार तड़के सामने आए चाकू कांड के मामले ने अब एक नया और बड़ा मोड़ ले लिया है। यह खौफनाक घटना अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक चिंता का कारण भी बनती हुई नजर आ रही है। पूरी बात को ऐसे समझिए कि सोमवार तड़के दो सुरक्षा गार्डों पर हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया। ऐसे में अब इस दावा किया जा रहा है कि हमलावर ने पहले दोनों सुरक्षाकर्मियों से पहलगाम आतंकी हमले की तरह उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने का दबाव बनाया। इनकार करते ही उसने बेरहमी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों गार्ड बुरी तरह घायल हो गए।
शिवसेना नेता ने घटना को बताया गंभीर
वहीं शिवसेना नेता शाइना एनसी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नया नगर में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन किसी व्यक्ति को उसके धर्म के आधार पर निशाना बनाना बहुत गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से इलाके में डर और अस्थिरता का माहौल बनता है, जिसे महाराष्ट्र स्वीकार नहीं करता। उनके मुताबिक, महाराष्ट्र हमेशा से अपनी संस्कृति, मूल्यों और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है, और यहां शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है।
ये भी पढ़ें:- अजीत पवार प्लेन क्रैश केस में सियासत तेज: विधायक रोहित पवार बोले- जांच में अब तक कुछ ठोस नहीं, उठाए गंभीर सवाल
जांच में जुटी पुलिस, इलाके में बढ़ा तनाव