फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: संत ज्ञानेश्वर व संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग चार लेन होंगे, पीएम कल रखेंगे आधारशिला

Sun, 07 Nov 2021 04:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संत ज्ञानेश्वर व संत तुकाराम की गणना देश के महान संतों में होती है। महाराष्ट्र में इनके जन्मोत्वस धूमधाम से मनाए जाते हैं और पालकी यात्रा निकाली जाती है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग (NH-965) के पांच खंडों को चार लेन करने के कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसी तरह वे संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग (NH-965G) के तीन खंडों को चार लेन बनाने का भी शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी। संत ज्ञानेश्वर व संत तुकाराम की गणना देश के महान संतों में होती है। महाराष्ट्र में इनके जन्मोत्वस धूमधाम से मनाए जाते हैं और पालकी यात्रा निकाली जाती है। 

पीएमओ ने बताया कि सोमवार को यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इस मौके पर पीएम मोदी महाराष्ट्र के पंढरपुर से विभिन्न नेशनल हाईवे की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 223 किलोमीटर के अपग्रेडेड रोड प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी करेंगे। ये रोड 1180 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी व ठाकरे मौजूद रहेंगे
पीएमओ के अनुसार कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें