फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता ने संजय राउत को किया आगाह, कहा- थोड़ा सोच समझ कर किया करो टिप्पणी

Tue, 30 Mar 2021 06:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
balasaheb thorat - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिवसेना सांसद सजंय राउत ने हाल ही में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार को संप्रग अध्यक्ष बनाने जाने की सलाह दी थी। इसके बाद महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को कहा कि राउत को कोई भी टिप्पणी करने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए।

विज्ञापन


शिवसेना महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ सत्ता में साझेदार है, लेकिन वह कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा नहीं है। राउत ने 20 मार्च को कहा कि यह वक्त की मांग है कि संप्रग को मजबूत किया जाए ताकि वह भाजपा के मजबूत विकल्प के तौर पर सामने आए और पवार को संप्रग अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

यहां पत्रकारों से बातचीत में थोराट ने कहा कि सोनिया गांधी लंबे वक्त तक संप्रग की प्रमुख बनी रहेंगी। राउत की टिप्पणियों के बारे में पूछने पर मंत्री ने कहा कि राउत वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें कोई भी टिप्पणी करने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए।
विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने भी हाल ही में एक संपादकीय में यह कहकर बवाल खड़ा कर दिया था कि अगर पवार संप्रग अध्यक्ष बनते हैं तो इससे गठबंधन को फायदा होगा। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने हाल ही में शिवसेना नेता से ऐसी टिप्पणियां करने से बचने को कहा था। उनके अनुसार, शिवसेना तो संप्रग का हिस्सा भी नहीं हे।
विज्ञापन


कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि क्या राउत पवार के प्रवक्ता हैं? राउत सामना के कार्यकारी संपादक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें