फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जमीन के नीचे फटी पाइपलाइन तो सड़क फाड़कर बाहर आया पानी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Sun, 05 Mar 2023 12:41 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मेनडे चौक के पास सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई। पाइपलाइन फटने से अचानक से सड़क भी फट गई और पानी बाहर आ गया।
विज्ञापन
Underground Pipeline Burst in Maharashtra - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के यवतमाल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी जमीन फाड़कर तेज गति से ऊपर की ओर आ रहा है। घटना यहां के मेनडे चौक के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि भूमिगत पाइपलाइन फटने के कारण यह घटना हुई।

विज्ञापन




मेनडे चौक के पास सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई। पाइपलाइन फटने से अचानक से सड़क भी फट गई और पानी बाहर आ गया। इसी दौरान यहां पर एक युवती स्कूटी से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में वह घायल हुई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी पूजा विश्वास ने बताया, 'मैं फोन पर बात कर ही रहा था, तभी मैंने देखा कि पानी के फोर्स से सड़क में दरार पड़ गई है। इसके बाद भूमिगत पाइपलाइन फट गई है और इलाके में पानी भर गया। इस घटना से लोग डरे हुए नजर आए।'
विज्ञापन


मुंबई में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से आठ घायल
उधर, मुंबई के घाटकोपर में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से आठ लोग घायल हो गए। सभी को मामूली चोटें आईं। घटना भटवाड़ी इलाके के आरबी कदम मार्ग पर हुई। एक अधिकारी ने कहा कि घायलों में से तीन महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें