मीडिया को जारी बयान में नागरिक इकाई ने कहा कि दही हांडी के मौके पर पुणे के उद्यमी पुनित बालन विज्ञापनों में अनधिकृत तत्वों के जरिए शहर को गंदा करने के अपराध में नोटिस भेजा गया है। उनपर 3.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
महाराष्ट्र के पुणे की नागरिक इकाई ने एक स्थानीय व्यापारी के ऊपर दही हांडी के दौरान बिना अनुमति के विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए 3.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने फिल्म निर्माता और कई खेल टीमों के मालिक पुनित बालन को इस मामले में नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
पीएमसी के स्काईसाइन और लाइसेंस विभाग के प्रमुख माधव जगताप ने नोटिस जारी कर बताया कि बालन ने दही हांडी के मौके पर शहर के विभिन्न जगहों पर विज्ञापन लगाया था, जो अभी भी पिछले 10 दिनों से लगा हुआ है। मीडिया को जारी बयान में नागरिक इकाई ने कहा, 'दही हांडी के मौके पर पुणे के उद्यमी पुनित बालन विज्ञापनों में अनधिकृत तत्वों के जरिए शहर को गंदा करने के अपराध में नोटिस भेजा गया है। उनपर 3.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।'
पीएमसी ने बताया कि लाइसेंस अधिकारी के अनुसार बालन ने 2500 विज्ञापन बोर्ड बिना किसी अनुमति के लगाया था। उन्होंने बालन को 3.2 करोड़ का जुर्माना दो दिनों के भीतर जमा करने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र नगर निगम एक की धारा 244 के तहत उनपर बिना अनुमति के विज्ञापन लगाने के लिए कार्रवाई भी की गई है।