फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की सियासत: महंत रामगिरी और BJP विधायक के खिलाफ AIMIM ने निकाली रैली; MVA में CM के चेहरे पर बहस

Mon, 23 Sep 2024 10:03 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में राज्य विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले सियासी माहौल गरमाने लगा है।  एआईएमआईएम ने 'चलो मुंबई तिरंगा रैली' निकाली। वहीं दूसरी ओर, महा विकास आघाडी में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सियासत गरमाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में राज्य विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले सियासी माहौल गरमाने लगा है। छत्रपति संभाजीनगर शहर सोमवार को राज्य में राजनीति शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा बन गया। एआईएमआईएम ने महंत रामगिरी महाराज और भाजपा विधायक नितेश राणे के कथित भड़काऊ बयानों के खिलाफ 'चलो मुंबई तिरंगा रैली' निकाली। वहीं दूसरी ओर, महा विकास आघाडी (एमवीए) में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विवाद पैदा हो गया है। 

विज्ञापन


एआईएमआईएम ने निकाली रैली
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) महाराष्ट्र के प्रमुख इम्तियाज जलील ने महंत रामगिरी महाराज और भाजपा विधायक नितेश राणे के कथित भड़काऊ बयानों के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर से 'चलो मुंबई तिरंगा रैली' निकाली।
 

'जाति, धर्म और मजहब की दीवार खड़ी की जा रही'
इम्तियाज जलील ने कहा, 'महाराष्ट्र में जाति, धर्म और मजहब की दीवार खड़ी की जा रही है। दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है। मुसलमानों को मंच से धमकाया जा रहा है, क्या ये आपराधिक कृत्य नहीं हैं? क्या कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए? इसलिए हमने मुंबई जाने का फैसला किया। रामगिरी की मानसिकता के अनुसार अगर मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं तो हम उन्हें याद दिलाने जा रहे कि यह देश संविधान के अनुसार, कानून के अनुसार चलेगा।'
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही: जलील
उन्होंने आगे कहा, 'हम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी पूछने जा रहे हैं कि 60 एफआईआर होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई करने के लिए तैयार क्यों नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि कोई कार्रवाई नहीं की जानी है। हमारे साथ हिंदू भाई बहन भी हैं। हम देश में एक कानून चाहते हैं कि किसी जाति या धर्म या किसी धर्म की महान हस्तियों पर कोई बयान नहीं होना चाहिए। अगर इस तरह के बयान दिए जाते हैं, तो इस पर सख्त कानून होना चाहिए।'

महा विकास अघाडी में सीएम कौन?
वहीं, महा विकास अघाडी में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर बहस छिड़ गई है। इस पर कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, 'हम एक गठबंधन में लड़ रहे हैं। हम गठबंधन के रूप में फैसला लेंगे। हमारे पास उत्साही कार्यकर्ता हैं। हर जगह अलग-अलग नाम आते रहते हैं और उन पर विश्वास करने का कोई कारण नहीं है। एमवीए के रूप में लिया गया निर्णय स्वीकार किया जाएगा।'

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा, 'हम विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद पर चर्चा करेंगे। हमारा लक्ष्य भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना है। जो लोग एक देश एक चुनाव की बात करते हैं, उन्होंने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के साथ महाराष्ट्र में चुनावों की घोषणा क्यों नहीं की? जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा होनी चाहिए क्योंकि जनता ने राज्य सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।'



तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद पर उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। देश भर से लोग तिरुपति मंदिर में प्रार्थना करते हैं। सरकार को जनता को सच्चाई बतानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें