मंत्री पद की शपथ लेने वालों पार्टी का समर्थन नहीं: महेश तापसे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता महेश तापसे ने रविवार को कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में राकांपा के नौ विधायकों द्वारा मंत्री पद की शपथ लिए जाने को पार्टी का आधिकारिक समर्थन प्राप्त नहीं है। तापसे ने एक वीडियो संदेश में कहा कि राकांपा के पार्टी कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष, तालुका अध्यक्ष, युवा और महिलाएं पार्टी के राष्ट्रीय नेता शरद पवार के साथ हैं। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह ऑपरेशन लोटस का हिस्सा था और इसे एनसीपी का कोई आधिकारिक समर्थन नहीं है। जिन लोगों ने शपथ ली, यह उनका निजी फैसला है, राकांपा का नहीं।'