तलवारों को कूरियर सेवा के माध्यम से तीन लोगों को वितरित किया जाना था। पुलिस ने अंबड रोड स्थित कूरियर सेवा कार्यालय में रविवार रात छापामारी कर एक बक्सा बरामद किया, जिसमें सात तलवारें रखी हुई थीं।
पुलिस ने महाराष्ट्र के जालना जिले में ई-कॉमर्स विक्रेता से ऑनलाइन मंगवाईं सात तलवारें जब्त की हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन तलवारों को कूरियर सेवा के माध्यम से तीन लोगों को वितरित किया जाना था। पुलिस ने अंबड रोड स्थित कूरियर सेवा कार्यालय में रविवार रात छापामारी कर एक बक्सा बरामद किया, जिसमें सात तलवारें रखी हुई थीं।
विज्ञापन
चेन्नई : यौन उत्पीड़न मामले में कलाक्षेत्र का प्रोफेसर गिरफ्तार
चेन्नई पुलिस ने सोमवार को चेन्नई के कलाक्षेत्र के रुक्मिणी देवी कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में सहायक नृत्य प्रोफेसर हरि पदमन को उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार किया। पदमन के खिलाफ एक पूर्व छात्रा की शिकायत पर अडयार पुलिस ने 31 मार्च को मामला दर्ज किया था। कलाक्षेत्र फाउंडेशन के संस्थान की कई छात्राओं ने पदमन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।