भाजपा के पदाधिकारी सुहास दशरथे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से लड़ने की बात कहा करते थे, जबकि उद्धव ठाकरे ने यहां इन दोनों दलों (कांग्रेस और राकांपा) के समर्थन के साथ रैली की।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रविवार को हुई महाविकास आघाड़ी रैली के आयोजन स्थल पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ कार्यकर्ताओं ने गोमूत्र का छिड़काव किया।
विज्ञापन
भाजपा के पदाधिकारी सुहास दशरथे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से लड़ने की बात कहा करते थे, जबकि उद्धव ठाकरे ने यहां इन दोनों दलों (कांग्रेस और राकांपा) के समर्थन के साथ रैली की। उन्होंने दावा किया, इसलिए हमने मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल मैदान का शुद्धिकरण करने के लिए गोमूत्र का छिड़काव करने का फैसला किया।
वहीं, विधान परिषद में विपक्ष के नेता और शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा का यह कृत्य देश और इसके संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इस कृत्य के लिए भाजपा की निंदा की। उन्होंने कहा, यह एक सार्वजनिक मैदान है और वहां कोई भी व्यक्ति रैली कर सकता है। भाजपा भी रैली कर अपने विचार प्रकट कर सकती है।