फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 23 साल बाद हत्थे चढ़ा फरार गैंगस्टर, पहचान छिपा कर पुलिस की आंखों में झोंक रहा था धूल

Thu, 24 Nov 2022 07:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गैंगस्टर रवींद्र 1999 में डकैती के प्रयास जैसे कई मामलों में वांछित है। पिछले 23 साल से वह पुणे के जुन्नर में फर्जी पहचान बताकर रह रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में फरार गैंगस्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस को 23 साल बाद एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को फरार चल रहे गैंगस्टर रवींद्र मारुति ढोले को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पुणे के जुन्नर से हुई है। अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टर रवींद्र अमर नाइक गैंग का सदस्य है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रवींद्र 1999 में डकैती के प्रयास जैसे कई मामलों में वांछित है। पिछले 23 साल से वह पुणे के जुन्नर में फर्जी पहचान बताकर रह रहा था। पुलिस को इस बारे में इनपुट मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें