फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: भाजपा विधायक की याचिका पर मुंबई की मेयर को नोटिस, दो हफ्ते में जवाब देने को कहा

Fri, 14 Jan 2022 05:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक आशीष शेल्लार की अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कराने की याचिका पर सुनवाई के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है। भाजपा विधायक के खिलाफ यह रिपोर्ट उन्हीं की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


जस्टिस पीबी वराले और जस्टिस एएस किलोर की पीठ ने शहर पुलिस का यह पक्ष स्वीकार कर लिया कि मामले की अगली सुनवाई से पहले आशीष शेल्लार के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी और न ही आरोप-पत्र दाखिल किया जाएगा।

पिछले साल दिसंबर में मरीन ड्राइव थाना पुलिस ने मेयर की शिकायत के आधार पर आशीष शेल्लार के खिलाफ पत्रकार वार्ता के दौरान अपमानजनक टिप्पणियां करने का मामला दर्ज किया था। मेयर ने कहा था कि 30 नवंबर को वरली थाना क्षेत्र की बीडीडी चॉल में सिलिंडर फटने से चार लोगों की मौत का जिक्र करते हुए शेल्लार ने उनके खिलाफ टिप्पणियां की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें