पवार ने कहा, आज का कार्यक्रम ऐतिहासिक है। महाराष्ट्र और देश में (आगामी आम चुनाव) बदलाव देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री देश को एक अलग रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के शासक लोगों की भलाई के लिए काम नहीं कर रहे हैं। किसान गहरे संकट में हैं। उन्होंने दावा किया कि किसान एक साल से ज्यादा समय से केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वह उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, मोदी की गारंटी कहां है? पीएम मोदी ने कई वादे किए लेकिन वे कभी पूरे नहीं हुए।
उन्होंने आगे कहा, पीएम मोदी ने भोपाल में कहा कि राकांपा भ्रष्ट पार्टी है। मैं इस बयान को चुनौती देता हूं। अगर महाराष्ट्र सहकारी बैंक या सिंचाई परियोजनाओं में किसी तरह का घोटाला होता है तो जांच होने दें। सरकार विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करके और ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।
यह भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का समय: पटोले
वहीं, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, राज्य के लोगों को नशीली दवाओं के बड़े कारोबार से बचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने मराठा और धनगर समुदायों को आरक्षण को लेकर आश्वासन दिए, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने मराठा और ओबीसी समुदायों के बीच संघर्ष पैदा किया। पटोले ने कहा, यही समय है कि कई पाप करने वाली भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए।
फडणवीस ने शरद पवार पर कटाक्ष किया
वहीं, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, राकांपा के विभाजन के बाद राजनीतिक मजबूरियों के कारण शरद पवार को चालीस साल में पहली बार रायगढ़ किले का दौरा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, उप मुख्यमंत्री अजित पवार को उनके चाचा के किले के दौरे का श्रेय दिया जाना चाहिए। रायगढ़ किले ने मराठा इतिहास में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। मराा साम्राज्य के राजा का ताज पहनाए जाने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज ने पहाड़ी किले को अपनी राजधानी के रूप में चुना था।