फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: दोस्तों के साथ निर्माणाधीन इमारत में चल रही थी पार्टी; सातवीं मंजिल से गिरी लड़की, मौके पर ही मौत

Fri, 09 Jun 2023 05:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि महिला अकस्मात ही सातवें मंजील से गिरी थी, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
 
विज्ञापन
महाराष्ट पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक निर्माणाधीन मकान में दोस्तों के साथ शराब पार्टी के दौरान एक 19 वर्षीय लड़की की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।  
विज्ञापन


यह घटना गुरुवार शाम पांच बजे की है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के दो पुरुष साथियों को हिरासत में लिया है। 

बेलपुर के एनआरआई पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि लड़की निर्माणाधीन मकान में हो रही शराब पार्टी का हिस्सा थी। जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि महिला अकस्मात ही सातवीं मंजिल से गिरी थी, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  

घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लड़की की मौत पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है, जिसके लिए उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन



ठाणें में एक आवासीय भवन के मीटर घर में लगी आग, 150 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक आवासीय भवन के मीटर घर में आग लग गई, जिसमें करीब 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। आग धर्मवीर नगर इलाके की एक इमारत में दोपहर एक बजे लगी। 

घटना की जानकारी पाकर दमकल और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आठ मंजिला मकान से करीब 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने की वजह से 90 मीटर जल गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें