महाराष्ट्र के ठाणे जिले में साल 2018 में एक मोटर साइकिल राइडर की मौत के बाद उनके परिवारवालों को मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने मुआवजे के तौर पर 1.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। दरअसल 21 अगस्त को पारित क आदेश में एमएसीटी ने अपराधी वाहन की बीमा कंपनी के बचाव को खारिच
21 अगस्त को पारित आदेश में, एमएसीटी ने एंस्योरेंस कंपनी के उस दावे को ठुकरा दिया जिसमें फर्म ने दुर्घटना की वजह हादसे का शिकार हुए वाहन चाहन की लापरवाही को बताया। यह घटना 2018 में ठाणे, शाहपुर के मुंबई-आगरा हाईवे के पास हुई थी।
मृतक की पहचान अरविंद बालासुब्रमण्यम के तौर पर हुई है जो एक आईटी कंपनी में काम करता था। वह ठाणे अपने मोइकिल से जा रहा था, तभी एक जीप से उसकी टक्कर हुई। इस घटना में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
मृतक के परिवारवालों ने बताया कि दुर्घटना जीप सवार की तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई थी। उन्होंने वाहन के मालिक से मुआवजे के तौर पर दो करोड़ रुपये की मांग की थी।
एमएसीटी ने एंस्योरेंस कंपनी की दावों का खारिज करते हुए कहा कि सबूत के तौर पर रखी गई सामग्री से पता चलता है कि जीप सवार सड़क पर चल रहे यातायात को देखे बिना तेजी से और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
मुंबई एयरपोर्ट पर जिम्बाब्वे की एक युवती गिरफ्तार
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जिम्बाब्वे की एक 20 वर्षीय युवती को उसके बैग से कारतूस मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इन घटना की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की पहचान प्रोग्रेस मरुम्बवा के रूप में हुई है, जो भारत के कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आई थी।
युवती ने पुलिस को बताया कि यह कारतूस किसी ने साजिश के तहत उसके बैग में रख दिया है। वह बीएससी (मेडिकल लैब साइंस) के प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने के लिए लुधियाना जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि युवती रविवार को सुबह मुंबई आई थी और यहां से उसे दिल्ली जाना था।
एयरपोर्ट पर सामान की जांच के दौरान उसके बैग से कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद युवती को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया। फिलहाल युवती को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।