फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों ने की आर्किटेक्ट की पिटाई, टूटी टांग 

Fri, 05 Nov 2021 11:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आर्किटेक्ट का कहना है कि पटाखों की आवाज से उनके पालतू कुत्ते को डर लग रहा था। इसलिए उन्होंने पड़ोसियों को मना किया था। 


 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके से पटाखों को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के तहत यहां रहने वाले व्यक्ति ने पड़ोसियों द्वारा पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताई थी, जिससे नाराज होकर पड़ोसियों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक की पहचान 30 वर्षीय चटर्जी के रूप में हुई है, जो एक आर्किटेक्ट है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में रहने वाले चटर्जी ने दीपावली के दिन पटाखे फोड़ने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपने पड़ोसी किशोर विचारे को इसके लिए मना भी किया था, क्योंकि पटाखों की आवाज से उनका पालतू कुत्ता डरता था। इससे नाराज होकर किशोर विचारे और उनके बेटे ने चटर्जी पर हमला कर दिया। इससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बताया कि युवक की पिटाई करने वाले पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें