महाराष्ट्र के नंदुरबार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीने में यहां के सिविल अस्पताल में 179 बच्चों की मौत हुई है। नंदुरबार के सीएमओ एम सावन कुमार ने बताया कि आंकड़ों पर नजर डालें तो नंदुरबार जिले में अब तक जुलाई में 75 मौतें, अगस्त में 86 मौतें और सितंबर में 18 मौतें हुई हैं।
उन्होंने कहा कि मौतों के प्रमुख कारण जन्म के समय कम वजन, जन्म के समय दम घुटना, सेप्सिस और श्वसन संबंधी बीमारियां हैं। 70 फीसदी मौतें 0-28 दिन के शिशुओं की हैं। यहां कई महिलाओं में सिकल सेल होता है, जिसके परिणामस्वरूप प्रसव के दौरान जटिलताएं होती हैं। इन सभी मुद्दों को हल करने के लिए हमने मिशन 'लक्ष्य 84 दिन' शुरू किया है।