सजावट के सामान, फूल, पूजा सामग्री और अन्य त्योहारी सामग्री खरीदने के लिए शहर के लोकप्रिय शॉपिंग स्थल दादर, क्रॉफर्ड मार्केट और लोहार चॉल में भीड़ उमड़ चुकी है। गणेश चतुर्थी के लिए इस बार फिर गणपति मंडल अलग-अलग आकर्षित थीम लेकर आए हैं।
गणेश चतुर्थी के लिए पूरे महाराष्ट्र में जोरो-शोरों से तैयारी शुरू हो चुकी है। चंद्रयाण के प्रक्षेपण से लेकर आयोध्या में राम मंदिर तक, मुंबई के गणेश मंडलों ने 19 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी के लिए अपने पंडालों की थीम तैयार कर ली है।
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी का आगाज कल यानी की 19 सितंबर को होगा, जो कि अगले दस दिनों तक चलेगा। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को मनाने के लिए पूरा शहर तैयार है। इसका समापन 28 सितंबर को होगा।
सजावट के सामान, फूल, पूजा सामग्री और अन्य त्योहारी सामग्री खरीदने के लिए शहर के लोकप्रिय शॉपिंग स्थल दादर, क्रॉफर्ड मार्केट और लोहार चॉल में भीड़ उमड़ चुकी है। गणेश चतुर्थी के लिए इस बार फिर गणपति मंडल अलग-अलग आकर्षित थीम लेकर आए हैं। लोगों को इस बार चंद्रयान-3 के लॉन्च से लेकर आयोध्या में बन रहे राम मंदिर और मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का थीम पंडालों में देखने को मिलेगा। कई बड़े मंडलों ने भगवान गणेश की मूर्ति भी अपने पंडालों में लाकर रख ली है। वहीं मंगलवार को लोगों के घरों में ढोल बाजे और नगारों के साथ बप्पा का स्वागत होगा।
विज्ञापन
मध्य मुंबई के लागबाग में लालबागचा राजा की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के यहां आने की उम्मीद है। इसके अलावा मातुंगा में स्थित जीएसबी सेवा मंडल के गणपति को भी देखने के लिए बड़ी संख्या में हर साल भीड़ एकत्रित होती है। वहीं प्रसिद्ध गणेश मंडलों में चिंचपोकली, गणेश गली और तेजुकया का नाम भी शामिल है। वहीं शहर के सबसे लंबे करीब 45 फीट की गणेश मूर्ति को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ सकती है।