फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : वारिस की चाहत में सास ने बहू का आठ बार कराया जबरन गर्भपात, केस दर्ज

Wed, 18 Aug 2021 07:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • मुंबई के दादर की 40 साल की एक महिला ने सास और पति के खिलाफ पुलिस में कराया मुकदमा दर्ज
  • पति ने गैरकानूनी तरीके से भ्रूण की लिंग जांच कराई
विज्ञापन
गर्भपात (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वारिस की चाहत में एक संभ्रांत कहे जाने वाले परिवार ने बहू पर बेइंतहा अत्याचार किए। सास ने उसे 1500 से अधिक बार एस्टेरॉयड के इंजेक्शन दिलाए ताकि बेटा पिता बन सके। गैरकानूनी तरीके से भ्रूण की लिंग जांच कराई, और पति ने आठ बार जबरन गर्भपात कराया।

विज्ञापन


मुंबई के दादर की 40 साल की एक महिला ने सास और पति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। लड़की के पिता एक रिटायर्ड जज हैं। बेटी का पति और सास वकील हैं और ननद चिकित्सक।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे उसके पति ने पीटना शुरू कर दिया। 2009 में उसने बेटी को जन्म दिया था। इसके दो साल बाद जब वह फिर गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात कराने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसका पति उसे जबरदस्ती डॉक्टर के पास ले जाता, जहां जांच  के बाद कहलवाया जाता कि वह बच्चा नहीं चाहती है, इसलिए गर्भपात करवा रही है। बेटा ही पैदा हो, इसकी जेनेटिक जांच के लिए पति इस महिला को बैंकॉक भी ले गया। उसे कई प्रकार के इलाज और सर्जरी के साथ 1500 से ज्यादा हार्मोनल व स्टेरॉयड इंजेक्शन दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें