फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: चार दिनों के लिए बंद हुई करेंसी नोट प्रेस, कोरोना संक्रमित मिले 40 कर्मचारी

Mon, 31 Aug 2020 09:29 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
विज्ञापन
500 और 2000 के नोट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक में स्थित करेंसी नोट प्रेस (सीएनपी) और इंडिया सिक्योरिटी प्रेस (आईएसपी) ने सोमवार से चार दिनों के लिए अपने परिचालन को बंद कर दिया है। इसकी वजह है दोनों संस्थानों के 40 कर्मचारियों का पिछले दो हफ्ते में कोरोना पॉजिटिव पाया जाना। 

विज्ञापन


सीएनपी विभिन्न मूल्यों के 17 मिलियन नोटों को छापता है, जबकि आईएसपी राजस्व टिकटों, स्टांप पेपर, पासपोर्ट और वीजा की छपाई करता है। सीएनपी में 2,300 और आईएसपी में 1,700 स्थायी कर्मचारी हैं। चार दिनों के बंद के दौरान नोटों के 68 मिलियन के उत्पादन घाटे को रविवार को काम करके पूरा कर लिया जाएगा। 


यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस के खौफ से वॉशिंग मशीन में धो डालें 14 लाख रुपये, सुखाने के लिए ओवन में डाला
विज्ञापन


सीएनपी और आईएसपी के सूत्रों का कहना है कि दोनों इकाइयों के लगभग 125 कर्मचारी पिछले तीन महीनों में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए हम पहले ही एसओपी का अनुसरण कर रहे हैं। जो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें यह संक्रमण अपने परिवार के सदस्य या संपर्कों के जरिए मिला है।’ 
विज्ञापन


दोनों इकाइयों में परिचालन शुरू होने के बाद नासिक नगर निगम सभी कर्मचारियों का एंटीजन परीक्षण करेगा। करेंसी नोट प्रेस और इंडिया सिक्योरिटी प्रेस, सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की इकाइयां हैं। जो सिक्के बनाने के अलावा सरकारी मुद्राओं और अन्य सुरक्षा दस्तावेजों की छपाई करता है। कंपनी की देशभर में नौ इकाइयां हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें