फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: प्रदर्शन कर रहे फेरीवालों की रैली में MNS का हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हुई झड़प

Wed, 01 Nov 2017 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
हंगामा करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुंबई में आज फेरीवालों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था जिसमें हंगामा हो गया। दरअसल, एक नवंबर को हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकर्ता फेरी वालों के साथ थे जिसे देख महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने लगी जिसकी वजह से रैपिड एक्शन फोर्स (RPF) बुलानी पड़ी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर माहौल को शांत किया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता निरुपम के खिलाफ FIR, फेरीवालों को भड़काने का लगा आरोप

क्या है मामला?
मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पुल हादसे के बाद MNS प्रमुख ने हादसे के लिए रेलवे परिसर हॉकरों को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि अगर 15 दिन के अंदर वे वहां से नहीं हटे तो MNS कार्यकर्ता उनको जबरन हटाएंगे। इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने ठाणे और कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर अवैध फेरीवालों को जमकर पीटा भी था।

इसके बाद कांग्रेस नेता संजय निरूपम फेरीवालों से मिले थे और उन्होंने एमएनएस और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए फेरीवालों से आह्वान किया था कि अगर वो लोग (MNS कार्यकर्ता) कानून को हाथ में ले सकते हैं तो आप भी ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद फेरीवालों ने कथित तौर पर MNS कार्यकर्ताओं को पीट दिया था।
विज्ञापन


#Maharashtra: MNS create ruckus in #Mumbai as Congress joins hawkers' protest in the city; Rapid Action Force called in. Workers detained pic.twitter.com/sHNwhEZzsm— ANI (@ANI) November 1, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें