फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में न्यूजीलैंड के साथ टी-20 की जंग आज, देर रात तक चलेगी मेट्रो 

Wed, 01 Nov 2017 11:44 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को शाम सात बजे से टी-20 का मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन


मैच की वजह से दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवा को आज रात 30 से 45 मिनट बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो ने दी। कोटला मैदान के पास आईटीओ, दिल्ली गेट, प्रगति मैदान और मंडी हाउस मेट्रो स्‍टेशन है। दर्शक मैच खतम होने के बाद रात 11 बजे के बाद भी मेट्रो सेवा पा सकेंगे। अमूमन इन चारो स्टेशनों में मेट्रो अपने अंतिम समय से 45 मिनट देर तक चलेगी। 

डीएमआरसी ने बयान में कहा कि ऐसी उम्मीद है कि दर्शक 11 बजे मैच खत्म होने के बाद अपने घर तक पहुंचने के लिए मेट्रो का उपयोग करेंगे। मेट्रो अपने तय समय से 30 से 45 मिनट देर तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच काफी रोचक होने की उम्मीद है। अभी तक टीम इंडिया ने इस फार्मेट में न्यूजीलैंड को कभी नहीं हराया है। अब तक उसे पांचों मैचों में हार मिली है। अगर भारत तीन मैचों की इस सीरीज पर कब्जा करता है तो वह रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें