फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र: विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, मांगा सीएम शिंदे का इस्तीफा

Tue, 20 Dec 2022 02:39 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नागपुर

सार

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के सभी नेताओं ने एक सुर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की।इन नेताओं ने शिंदे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विपक्षी नेताओं का हंगामा जारी रहा। सभी नेताओं ने शिंदे सरकार पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और इस्तीफे की मांग की। बंबई हाईकोर्ट की नागपुर पीठ द्वारा एकनाथ शिंदे की ओर से लिये गए एक फैसले पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देने की पृष्ठभूमि में विपक्षी दलों के विधायकों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


एकनाथ शिंदे पर क्या है आरोप
बता दें कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री रहे एकनाथ शिंदे ने झुग्गीवासियों को दी जाने वाली भूमि को कथित तौर पर 16 लोगों को पट्टा पर आवंटित करने का निर्देश दिया था। अदालत ने शिंदे के इस फैसले पर रोक लगा दी थी और सुनवाई के दौरान कहा था कि मामला लंबित होने के बादजूद इस भूमि को पट्टा पर देने का फैसला कैसे लिया गया।  अदालत ने सरकार को आदेश दिया कि इस मामले में वह अपना पक्ष रखे। न्याय मित्र अधिवक्ता आनंद परचुरे ने 14 दिसंबर को हाईकोर्ट की एक पीठ को बताया था कि एकनाथ शिंदे ने एमवीए सरकार के शहरी विकास मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एनआईटी को झुग्गी निवासियों की आवास योजना के लिए अधिग्रहित भूमि को अन्य 16 लोगों को देने का निर्देश दिया था।

हम कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे पर राज्य विधानसभा में चर्चा चाहते हैं: आदित्य ठाकरे
उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे पर राज्य विधानसभा में चर्चा चाहते हैं। हम जानना चाहते हैं कि दिल्ली में हुई बैठक में महाराष्ट्र के सीएम ने क्या कहा? कर्नाटक के सीएम इस मुद्दे पर आक्रामक हैं लेकिन हमारे सीएम डर के कारण इस बारे में बात नहीं करना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें