महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अजीबोगरीब घटना समाने आया है। जहां एक आरोपी ने 23 लाख रुपये की फिरौती के चक्कर में एक नौ साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 23 लाख की फिरौती अपना घर बनाने के लिए मांगी थी। सोमवार को पुलिस ने मामले की जानकारी दी।
आरोपी फिरौती की रकम से बनाना चाहता था मकान- पुलिस
घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपहरणकर्ता ने लड़के के परिवार को फोन किया और उसे रिहा करने के लिए 23 लाख रुपये की मांग की। इस दौरान उसने लड़के के परिजनों से कहा कि वह अपना खुद का घर बनाना चाहता है इसलिए उसे पैसे की जरूरत है, हालांकि यह कहते हुए अपहरणकर्ता ने अचानक फोन कॉट दिया। मामले की छानबीन करने के बाद पता चला कि लड़के की हत्या कर दी गई है।
फिरौती के चक्कर में नौ साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट
पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई, लेकिन अपहरणकर्ता का कुछ पता नहीं चला। हालांकि सोमवार दोपहर को बच्चे का शव एक ग्रामीण के घर में एक बोरे में छिपा मिला। अभी स्पष्ट नहीं है कि पकड़ा गया आरोपी ग्रामीण है या कोई ओर। बदलापुर पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक गोविंद पाटिल ने कहा कि पुलिस ने हत्या, अपहरण समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी ठाणे जिले के बादलपुर के गोरेगांव गांव के उसी इलाके का रहने वाला एक दर्जी है।