फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मराठी भाषा के दो अक्षरों को लिखने की शैली में होगा बदलाव, राज्य सरकार ने दिया आदेश

Sun, 13 Nov 2022 09:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 'ला' और 'शा' अक्षर अलग तरीके से लिखे जाते हैं। इस शैली पर हिंदी का प्रभाव है। राज्य सरकार ने अब एक आदेश के जरिए फैसला किया है कि इसे देवनागरी लिपि में लिखा जाएगा। 
 
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया है कि मराठी भाषा के 'ला' और 'शा' अक्षर देवनागरी लिपि में एक निश्चित तरीके से लिखे जाएंगे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ये बदलाव सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा अनुशंसित पाठ्यपुस्तकों पर भी लागू होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 'ला' और 'शा' अक्षर अलग तरीके से लिखे जाते हैं। इस शैली पर हिंदी का प्रभाव है। राज्य सरकार ने अब एक आदेश के जरिए फैसला किया है कि इसे देवनागरी लिपि में लिखा जाएगा। 

अधिकारी ने बताया कि भाषा के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त समिति ने स्वर के उच्चारण को इंगित करने के लिए विशेषक कहे जाने वाले 'चंद्रबिंदु' के इस्तेमाल की भी सिफारिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मराठी में देवनागरी लिपि में 36 व्यंजन और 16 प्रारम्भिक स्वर हैं। इस लेखन प्रणाली का उपयोग 120 से ज्यादा भाषाओं द्वारा किया जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें