फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG Final: बाबर आजम को खली अफरीदी की कमी, फाइनल हारने के बाद कहा- शाहीन की चोट ने हमें परेशान किया

Sun, 13 Nov 2022 09:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उसने दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया है। इंग्लैंड इससे पहले 2010 में चैंपियन बना था। इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि बल्लेबाजों ने 20 रन कम बनाए और शाहीन अफरीदी की चोट ने टीम को परेशान किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान की गेंदबाजी के दौरान फील्डिंग करते हुए शाहीन चोटिल हो गए। उसके बाद गेंदबाजी करने तो आए, लेकिन सिर्फ एक ही गेंद फेंक सके। उनके ओवर को इफ्तिखार अहमद ने पूरा किया। बाबर ने मैच के बाद कहा, ''हम शुरुआती दो मैच हार गए थे, लेकिन हमने शानदार वापसी की। मैंने खिलाड़ियों को फाइनल से पहले कहा था कि वह आजादी के साथ मैच को खेलें। हालांकि, मुझे लगता है कि हमारी टीम ने 20 रन कम बनाए। इसके बावजूद हम अंतिम तक लड़े। यह अविश्वसनीय है।''

ये भी पढ़ें: PAK vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मॉट ने रचा इतिहास, एक साल में दो टीमों को वर्ल्ड कप दिलाने वाले पहले कोच बने
विज्ञापन


बाबर ने अपनी टीम की गेंदबाजी के बारे में कहा, ''हमारी गेंदबाजी दुनिया में सबसे अच्छी है। हमने जिस तरह शुरुआती छह ओवरों में गेंदबाजी की, वह बेहतरीन रहा। दुर्भाग्य से शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए। उनकी चोट ने हमें परेशान किया। इस कारण हमें दूसरा नतीजा देखने को मिला। हालांकि, यह खेल का एक हिस्सा है।" शाहीन ने 2.1 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिए। हो सकता है कि अगर वह गेंदबाजी करते तो आखिरी ओवरों में मैच को और ज्यादा रोमांचक बनाते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ENG vs PAK Analysis: स्टोक्स फिर बने हीरो, 137 के स्कोर पर भी खूब लड़ा पाकिस्तान पर भारी पड़ गई शाहीन की चोट

इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 1992 वर्ल्ड कप का बदला ले लिया। 1992 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने इसी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड को शिकस्त दी थी। अब 30 साल बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मेलबर्न में ही हराकर बदला ले लिया है। सैम करन को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। फाइनल में उन्होंने तीन विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें