फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई हवाई अड्डे से आठ करोड़ का सोना जब्त; ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्र ने की आत्महत्या

Thu, 13 Oct 2022 11:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुणे में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी और प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Gold - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आबकारी विभाग ने 16 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, प्राप्त सूचना के आधार पर मुंबई हवाई अड्डे के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कुछ लोगों को पकड़ा। उसके पास से तस्करी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों में दो सूडानी नागरिक भी शामिल हैं। मंगलवार और बुधवार को यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


पहले मामले में दुबई से आए एक भारतीय नागरिक के पास से 5.20 करोड़ रुपये मूल्य का 9.89 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। दुबई हवाईअड्डे पर सूडान के दो नागरिकों ने उसे मादक पदार्थ सौंपा था। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य मामलों में सोने की धूल अंडरगारमेंट्स में छिपी हुई मिली और तीसरे मामले में इसे शरीर पर छिपाया गया। इन मामलों में चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था।

एक अन्य कार्रवाई में, सीमा शुल्क ने मुंबई से दुबई की उड़ान में सवार होने वाले दो यात्रियों से 22 लाख रुपये मूल्य के 95,000 दिरहम जब्त किए। अधिकारी ने बताया कि बिस्किट के पैकेट के अंदर गड्ढों में नोट छिपाकर रखे गए थे।
विज्ञापन


वहीं, पुणे में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी और प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली। पिछले कुछ दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्र ने 28 सितंबर को आत्महत्या की। उसके भाई ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे सोशल मीडिया पर धमका रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें