फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ा ब्वॉयफ्रेंड का ज्ञान: यूट्यूब वीडियो देख घर में रखे चाकू से की गर्भपात की कोशिश, हालत बिगड़ने पर युवती को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती  

Wed, 29 Sep 2021 11:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

युवती ने यूट्यूब वीडियो देख बिना डॉक्टरी सलाह के लिए कई दवाईयां भी खाई थीं। अंत में उसने घर में रखे चाकू का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
गर्भवती महिला - फोटो : shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर हम यूट्यूब वीडियो या फिर गूगल का ज्ञान लेकर खुद का इलाज करने लगते हैं, लेकिन यह ज्ञान कभी-कभी हम पर इतना भारी पड़ जाता है कि बात जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है, जहां एक युवती यूट्यूब वीडियो देख गर्भपात की कोशिश कर रही थी। अचानक उसकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। बताया जा रहा है, युवती की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


प्रेमी की सलाह पर देखे थे यूट्यूब वीडियो
युवती ने पुलिस को बताया कि उसने गर्भपात करने के लिए प्रेमी की सलाह पर यूट्यूब वीडियो देखे थे। वीडियो में बताई गई दवाईयां व घरेलू तरीके से वह गर्भपात की कोशिश कर रही थी। उसने घर में रखी हुई चाकू का इस्तेमाल करके भ्रूण को निकालने की कोशिश की। तभी उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल जाने की नौबत आ गई। 

प्रेमी पर लगाया रेप का आरोप
मामला सामने आने के बाद युवती ने अपने प्रेमी पर रेप का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी 2016 से शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप कर रहा था। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक पहले से ही शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें