फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, वरिष्ठ आईएएस सुजाता सौनिक ने संभाला पदभार

Sun, 30 Jun 2024 07:56 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: वरिष्ठ आईएएस सुजाता सौनिक, महाराष्ट्र के 64 वर्षों के इतिहास में मुख्य सचिव बनने वालीं पहली महिला बनीं हैं। उनके पति मनोज सौनिक भी इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्य सचिव रह चुके हैं।

विज्ञापन
महाराष्ट्र की मुख्य सचिव आईएएस सुजाता सौनिक - फोटो : @Deepakk75058621
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र को पहली महिला मुख्य सचिव मिल गईं हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक ने रविवार को महाराष्ट्र की मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसी के साथ आईएएस सुजाता सौनिक, महाराष्ट्र के 64 वर्षों के इतिहास में मुख्य सचिव बनने वालीं पहली महिला बनीं हैं। 

विज्ञापन


1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं सुजाता सौनिक
आपको बता दें कि आईएएस सुजाता सौनिक वर्ष 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें नितिन करीर की जगह मुख्य सचिव बनाया गया है। करीर मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुजाता सौनिक का कार्यकाल एक वर्ष का होगा क्योंकि जून 2025 में वे भी सेवानिवृत हो जाएंगीं। 

आईएएस सुजाता सौनिक के पति भी रह चुके हैं राज्य के मुख्य सचिव
दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय में आयोजित किए गए एक समारोह में नितिन करीर ने सुजाता सौनिक को कार्यभार सौंपा। आईएएस सुजाता सौनिक के पति मनोज सौनिक भी इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले आईएएस सुजाता राज्य के गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव रह चुकीं हैं।   
विज्ञापन


सार्वजनिक नीति और शासन के क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव
सुजाता सौनिक के पास सार्वजनिक नीति और शासन के क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव है। उन्होंने स्वास्थ्य, वित्त, शिक्षा, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अलग अलग पदों पर रहते हुए अहम भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में आज तक किसी भी महिला को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त नहीं किया गया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक यह पदभार संभालने वाली पहली महिला होंगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें