फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई एयरपोर्ट पर इथोपियन एयरलाइंस में पार्सल लोड करते समय लगी आग, पांच गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 09:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: इथोपियन एयरलाइंस में एक केमिकल भरे पार्सल को लोड करते वक्त आग लग गई। गनीमत रही इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने अवैध रूप से केमिकल ले जाने के आरोप में प ांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। इथोपियन एयरलाइंस में एक केमिकल भरे पार्सल को लोड करते वक्त आग लग गई। गनीमत रही इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


पुलिस ने अवैध रूप से केमिकल ले जाने के आरोप में पश्चिम बंगाल निवासी समीर नारायण विश्वास (31), ठाणे निवासी विश्वउभाई उर्फ विश्वनाथ बाला सुब्रमणि (37), मुंबई के अंधेरी निवासी नंदन दिनेश यादव (26), सुरेश सुब्बा सिंह (46), अखिलेश गजराज यादव (28) को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी नवीन शर्मा की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

मुंबई जोन आठ के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि जांच में पता चला कि प्लेन में लोड किया जा रहा केमिकल ज्वलनशील था जिसे जांच के लिए लेबोरेटरी में भेज गया है। पुलिस का अंदाज है कि यह केमिकल हाइड्रोजन स्पिरिट था। हालांकि, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पार्सल में किस तरह का केमिकल था। अवैध रूप से पार्सल मुंबई से अदीस अबाबा तक फ्लाइट ईटी-641 से पहुंचाया जाना था लेकिन पार्सल विमान में लोड होने के दौरान ही इसका खुलासा हो गया।
विज्ञापन




विमान के उड़ान भरने पर हो सकता था बड़ा हादसा
हाइड्रोजन स्पिरिट केमिकल को बेहद ही खतरनाक माना जाता है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद आग लगती तो भयंकर हादसा हो सकता था। विमान में सवार यात्रियों का जीवन खतरे में पड़ सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें