फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे के यरवदा में चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 42 यात्री

Tue, 01 Nov 2022 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। जिस समय हादसा हुआ बस में 42 यात्री सवार थे। हालांकि, गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। 
 
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां राज्य परिवहन की बस में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। जिस समय हादसा हुआ बस में 42 यात्री सवार थे। हालांकि, गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। यह हादसा यरवदा इलाके के शास्त्री चौक के पास हुआ। 

विज्ञापन


वहीं अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत लगी। धुंआ उठते देखते ही बस कंडक्टर ने यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कह दिया था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें