फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: नौकरी मांगने पहुंचे अभ्यर्थी को डिप्टी एसपी ने मारा थप्पड़, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Tue, 01 Nov 2022 02:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें अभ्यर्थी व पुलिस आमने-सामने है।  इसी बीच डिप्टी एसपी श्रीनिवास एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मार देते हैं और उसे वहां से भगा देते हैं। 
विज्ञापन
डिप्टी एसपी ने अभ्यर्थी को मारा थप्पड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंत्री वी सोमन्ना द्वारा एक महिला को थप्पड़ मारने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि इसी तरह का एक नया विवाद सामने आ गया है। दरअसल, मंगलवार को पुलिस भर्ती घोटाले के पीड़ित गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान तुमकुरू के डिप्टी एसपी पी. श्रीनिवास ने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मारकर भगा दिया। इसके बाद से अभ्यर्थियों में रोष है। 

विज्ञापन


घटना का सामने आया वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि अभ्यर्थीं व पुलिस आमने-सामने है। दोनों के बीच कुछ बहस हो रही है। इसी बीच डिप्टी एसपी पी. श्रीनिवास एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मार देते हैं और उसे वहां से भगा देते हैं। 


विपक्ष ने सरकार को घेरा 
वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने सरकार को अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा, यह सरकार हमेशा ऐसा ही करती है। एक सप्ताह पहले मंत्री वी सोमन्ना ने महिला को थप्पड़ मारा था और अब यह घटना सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें