फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई में पार्किंग के साथ शुरू हुई इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की सुविधा

Wed, 18 Aug 2021 03:54 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • ठाकरे ने कहा कि मुंबई में पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरत
  • सर्वे कर पब्लिक पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन की सुविधा कराई जाए उपलब्ध
विज्ञापन
Electric Vehicle Charging Station
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की कवायद के बीच मुंबई में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग की सुविधा के साथ पहली इंटेग्रेटेड पब्लिक पार्किंग (कोहिनूर पार्किंग) सुविधा दादर में शुरू की गई है। इस पार्किंग को पूरी तरह से आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया उद्घाटन
मंगलवार को पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने इसका उद्घाटन किया। ठाकरे ने कहा कि मुंबई में पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरत है। इसके लिए सर्वे कर पब्लिक पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

बीएमसी के जी-नार्थ वार्ड के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने बताया कि दादर स्थित चार्जिंग स्टेशन की खासियत यह है कि इसमें एक साथ सात इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग हो सकती है। इसमें तेज गति चार्जर से एक घंटे में एक साथ चार वाहन चार्ज होंगे।
विज्ञापन


तीन स्लो चार्जर हैं। इससे एक चार्जर से एक वाहन को चार्ज करने में 6 घंटे का समय लगेगा। इस स्टेशन में प्रति यूनिट 15 रुपये फीस ली जाएगी। एक वाहन चार्ज करने में 200 से 400 रुपये का खर्च आएगा। इसके बाद उससे 140 से 170 किमी की यात्रा की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें