महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों की व्यस्तता सातवें आसमान पर है। इसी बीच शिवसेना ने मंगलवार को 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सीएम एकनाथ शिंदे जीत का चौका लगाने के लिए एक बार फिर कोपरी पाचपाखाड़ी से अपनी दावेदारी पेश करेंगे तो वहीं पार्टी ने पैठण से विलास संदिपान भूमरे को चुनावी मैदान में उतारा है।
सीएम शिंदे ने किया पोस्ट
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सूची में शामिल उम्मीदवारों की जानकारी दी। सूची में पार्टी ने मालेगांव, चांदीवली, बुलढाणा जैसी चर्चित विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान तो वहीं 23 नवंबर को मत की गणना होनी है।
उम्मीदवारों की सूची:
| क्रमांक |
विधानसभा क्षेत्र संख्या और नाम |
उम्मीदवार का नाम |
| 1 |
147 कोपरी पाचपाखाड़ी |
एकनाथ संजीव शिंदे |
| 2 |
5 साक्री (अजा) |
श्रीमती मंगूला तुकाराम गावित |
| 3 |
10 चोपड़ा (अजा) |
चंद्रकांत बाबूलाल सोनवणे |
| 4 |
144 जमखेड ग्रामीण |
गुलाबराव रघुनाथ पाटील |
| 5 |
146 एरंडोल |
अमोल चिमणराव पाटील |
| 6 |
118 पाचोरा |
किशोर धनसिंह पाटील |
| 7 |
20 मुक्ताईनगर |
चंद्रकांत निंबा पाटील |
| 8 |
22 बुलढाणा |
संजय रामराव खाकवाले |
| 9 |
25 मेहकर (अजा) |
डॉ. संजय भास्कर रायमुखार |
| 10 |
40 दर्यापुर (अजा) |
अभिजीत आनंदराव अडसूल |
| 11 |
51 रामटेक |
आशीष नंदकिशोर जैस्वाल |
| 12 |
69 भंडारा (अजा) |
नरेंद्र भोजराज भोड़ेकर |
| 13 |
7 दिग्रस |
संजय दुलीचंद राठौड़ |
| 14 |
58 नांदेड़ उत्तर |
बालाजी देवीदासराव कल्याणकर |
| 15 |
13 कळमसुरी |
संतोष लक्ष्मणराव बांगर |
| 16 |
109 जालना |
अर्जुन पंडितराव खोतकर |
| 17 |
104 सिल्लोड |
अब्दुल सत्तार अब्दुल नबी |
| 18 |
107 छ. संभाजीनगर मध्य |
प्रदीप शिवनारायण जैस्वाल |
| 19 |
108 छ. संभाजीनगर पश्चिम (अजा) |
संजय भुसरू सरसाट |
| 20 |
110 पैठण |
विलास संदिपान भुमरे |
| 21 |
111 वैजापुर |
रमेश नानासाहेब बोरणारे |
| 22 |
113 नांदगाव |
सुहास दारकानाथ कंदे |
| 23 |
115 मालेगांव बाह्र |
दादाजी दामुजी भुसे |
| 24 |
146 ओवला माजीवाडा |
प्रताप बाबुराव सरनाईक |
| 25 |
145 माणगांव |
प्रकाश राजाराम सुरये |
| 26 |
185 जोगेश्वरी (पूर्व) |
श्रीमती मनीषा रविंद्र वायकर |
| 27 |
188 चांदीवली |
दिलीप भाऊसाहेब लांडे |
| 28 |
174 कुर्ला (अजा) |
मंगेश अनंत कुडाळकर |
| 29 |
189 माहिम |
सत्तानंद शंकर सरवणकर |
| 30 |
148 भायखला |
श्रीमती यामिनी यशवंत जाधव |
| 31 |
149 करजत |
महेंद्र सदाशिव थोरवे |
| 32 |
119 अलीबाग |
महेंद्र हरी ढक्कवी |
| 33 |
114 महाड |
भरतशेठ माणिकराव गोगावले |
| 34 |
280 उमरगा (अजा) |
ज्ञानराज घोडीराम चौगुले |
| 35 |
243 परांडा |
डॉ. तानाजी जयवंत सावंत |
| 36 |
253 सांगोला |
शाहाजी बापू राजाराम पाटील |
| 37 |
257 कोरेगाव |
महेश संजीवराजे शिंदे |
| 38 |
269 पाटण |
शंकरराज शिवाजीराo देसाई |
| 39 |
263 दापोली |
योगेश रामदास कदम |
| 40 |
266 रत्नागिरी |
उदय रविंद्र सामंत |
| 41 |
268 राजापुर |
किरण रविंद्र सामंत |
| 42 |
270 सावंतवाडी |
दीपक वसंतराव केसरकर |
| 43 |
272 राधानगरी |
प्रकाश आनंदराव आविटकर |
| 44 |
275 करवीर |
चंद्रदीप शशिकांत नरके |
| 45 |
276 खानापूर |
सुहास अनिल बाबर |
देश की तीसरी सबसे बड़ी विधानसभा में सियासी समीकरण
महाराष्ट्र में इस बार सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग 25 महीने पहले जून, 2022 में महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिरी थी। इसके बाद भाजपा समर्थित सरकार बनी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के पास 202 विधायकों का समर्थन है। 102 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। अजीत पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 40 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 18 विधायक हैं। 14 निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को पांच अन्य छोटे दलों का समर्थन भी हासिल है।
महाराष्ट्र में विपक्षी खेमा कितना मजबूत
इसके अलावा विपक्षी खेमे (महाविकास अघाड़ी- MVA) में कुल 71 विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस 37 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के 16 विधायक हैं। वरिष्ठ राजनेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के 12 विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के दो, सीपीआईएम और पीडब्लूपीआई के एक-एक विधायक हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दो विधायक भी विपक्षी खेमे में हैं। 15 विधानसभा सीटें खाली हैं।