फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पहले 92 वर्षीय बुजुर्ग और उसके भाई की हत्या की, फिर कार्रवाई से बचने के लिए दलदल में छिपा आरोपी

Fri, 01 Mar 2024 11:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मानसिक रूप से बीमार आरोपी ने 92 वर्षीय मुकुंद विठोभा पाटिल और 84 वर्षीय भीमराव पर पहले हमला किया और फिर वहां से फरार हो गया। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों भाइयों के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालघर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 92 वर्षीय बुजुर्ग और उनके छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद कार्रवाई से बचने के लिए वह झील के पास एक दलदल में छिप गया था। हालांकि, पुलिस ने उसे वहां से निकालकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह दोहरा हत्याकांड गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कूदन गांव में हुआ। आरोपी की पहचान किशोर जगन्नाथ मंडल के तौर पर की गई है। इस हत्याकांड के चार घंटे बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

झील के पास दलदल में छिपा आरोपी
मानसिक रूप से बीमार आरोपी ने 92 वर्षीय मुकुंद विठोभा पाटिल और 84 वर्षीय भीमराव पर पहले हमला किया और फिर वहां से फरार हो गया। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों भाइयों के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन चलाया और रात के साढ़े 11 बजे उसे को झील के पास एक दलदल से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल हत्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि घटना के दो दिन पहले आरोपी को गांव के बाहर घूमते हुए पाया गया था। मामले की जांच अभी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें