फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'मनसे और हमारा स्टैंड एक', राज ठाकरे के बयान पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिए बड़े संकेत

Sat, 09 Mar 2024 03:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नासिक के दादासाहेब गायकवाड़ सभागार में आयोजित हुए स्थापना दिवस समारोह में राज ठाकर ने कहा कि 'उनकी पार्टी हिंदू हित और मराठी लोगों के लिए काम करती रहेगी। राज ठाकरे ने अपने संबोधन में पूर्व की उद्धव ठाकरे सरकार पर भी निशाना साधा और उस सरकार को डरपोक करार दिया।' 
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे - फोटो : ट्विटर/ एकनाथ शिंदे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक बयान में कहा है कि भाजपा और मनसे के स्टैंड में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है और हम भी क्षेत्रीय गौरव में विश्वास रखते हैं। डिप्टी सीएम के इस बयान से राज ठाकरे की पार्टी के भाजपा के साथ गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी मनसे भी भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। 
विज्ञापन


फडणवीस ने दिए गठबंधन के संकेत
इस बीच शनिवार को मनसे ने अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया। नासिक के दादासाहेब गायकवाड़ सभागार में आयोजित हुए स्थापना दिवस समारोह में राज ठाकर ने कहा कि 'उनकी पार्टी हिंदू हित और मराठी लोगों के लिए काम करती रहेगी। राज ठाकरे ने अपने संबोधन में पूर्व की उद्धव ठाकरे सरकार पर भी निशाना साधा और उस सरकार को डरपोक करार दिया।' जब इसे लेकर डिप्टी सीएम फडणवीस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'मनसे ने जो स्टैंड लिया है, वह हमारे स्टैंड से अलग नहीं है। हम क्षेत्रीय गौरव में विश्वास रखते हैं। महाराष्ट्र में मराठी मानुष के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए और उनकी विस्तृत भूमिका होनी चाहिए। मनसे ने हिंदुत्व की बात की, इसलिए हमारे और मनसे के स्टैंड में बहुत अंतर नहीं है। जहां तक चुनाव की बात है तो इस पर चर्चा हो रही है। समय आने पर सही फैसला किया जाएगा।'

'गठबंधन को लेकर 80 फीसदी मुद्दे सुलझे'
महाराष्ट्र में गठबंधन को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में सकारात्मक चर्चा हुई। 80 फीसदी मुद्दे सुलझ गए हैं और बचे हुए 20 फीसदी मुद्दों पर चर्चा चल रही है। मुझे विश्वास है कि सभी मुद्दे जल्द सुलझ जाएंगे और एक अच्छा गठबंधन बनेगा।' महाराष्ट्र की राजनीति के जानकारों का कहना है कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे की महायुति गठबंधन में एंट्री हो सकती है। ऐसी चर्चाएं हैं कि भाजपा मनसे को सीधे सीट न देकर शिंदे की शिवसेना के कोटे से एक सीट दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें