फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे में नदी किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Jan 2023 01:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

शव भीमा नदी के किनारे एक-दूसरे से 200 से 300 मीटर की दूरी पर मिले हैं। चार शवों के पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले पांच दिनों में नदी किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव मिले हैं जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार को पुलिस ने कहा कि किसी भी शव पर चोट के निशान नहीं है। मामले की खुदकुशी समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है। मृतकों में एक दंपती, उनकी बेटी और दामाद और तीन नाती-पोते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पुणे शहर से 45 किलोमीटर दूर दौंद तहसील के यावत गांव के पास भीमा नदी के किनारे 18 से 20 जनवरी के बीच चार शव मिले थे। मंललवार को तीन शव पारगांव पुल के पास मिले। मृतकों की पहचान मोहन पवार (45), उनकी पत्नी संगीता मोहन (40), उनकी पुत्री रानी फुलवारे (24), उनके दामाद श्याम फुलवारे (28) और बेटी के तीन से लेकर सात साल के तीन बच्चों के रूप में हुई है। सभी शव भीमा नदी के किनारे एक-दूसरे से 200 से 300 मीटर की दूरी पर मिले हैं। चार शवों के पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक बीड़ और उस्मानाबाद के रहने वाले थे और मजदूरी करते थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें