फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कोविड सेंटर घोटाले में आदित्य ठाकरे के करीबी पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है मामला

Thu, 04 Jan 2024 02:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राहुल गोम्स बीएमसी कॉन्ट्रैक्टर है। आर्थिक अपराध शाखा ने राहुल गोम्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 409, 420 और 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में बड़े कोविड सेंटर संचालित करने में हुए कथित घोटाले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल गोम्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राहुल गोम्स बीएमसी कॉन्ट्रैक्टर है। आर्थिक अपराध शाखा ने राहुल गोम्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 409, 420 और 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार रात मुलुंड और दहीसर में कोरोना काल के दौरान बनाए गए बड़े कोविड सेंटर में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में नई एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


37 करोड़ का है कोविड सेंटर घोटाला
पुलिस ने बीएमसी कॉन्ट्रैक्टर राहुल गोम्स की ओक्स मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के साथ ही इसके वेंडर्स और अज्ञात नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ 37 करोड़ रुपये के घोटाले में मामला दर्ज किया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कोरोना के दौरान कोविड सेंटर्स में किए गए कथित घोटाले का मामला उठाया था। आरोप है कि अक्तूबर 2020 से लेकर अगस्त 2022 तक चलाए गए कई बड़े कोविड सेंटर्स के किराए के तौर पर मोटी रकम ली गई और साथ ही झूठे बिल के जरिए वित्तीय गड़बड़ी भी की। आरोप है कि कॉन्ट्रैक्टर्स और बीएमसी के अधिकारियों ने मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। इस घोटाले से सरकार को करीब 37 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से कर सकती है जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्थिक अपराध शाखा जल्द ही बीएमसी अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स, वेंडर्स से पूछताछ कर सकती है। राहुल गाोम्स की कंपनी ने कोविड सेंटर्स के लिए बेड, पंखे, टेंट और अन्य कई सुविधाएं मुहैया कराईं। राहुल गोम्स की कंपनी ने दहीसर, वर्ली, एमएमआरडीए, मुलुंड और बीकेसी पार्ट 2 में कोविड सेंटर चलाने के लिए सामान की सप्लाई की थी। इससे पहले जुलाई 2023 में ईडी ने भी राहुल गोम्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी जल्द ही इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें