फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: अहमदनगर के 61 गांवों में 10 दिन का लॉकडाउन, जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन 

Wed, 06 Oct 2021 09:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अहमदनगर में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। यहां प्रतिदिन 400 से 500 नए मामले सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण में आ रही कमी ने भले ही अधिकारियों को राहत दी हो, लेकिन यहां का अहमदनगर अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यहां प्रतिदिन 400 से 500 नए मामले सामने आ रहे हैं। मुंबई के बाद यह राज्य का दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमण वाला जिला बन गया है। पिछले पांच दिनों में यहां 2277 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई 39 मौतों में 10 अहमदनगर के कोरोना संक्रमित थे। 

विज्ञापन


61 गांवों में लगाया गया लॉकडाउन 
अहमदनगर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां के 61 गांवों में 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है, यह लॉकडाउन चार अक्टूबर से प्रभावी है। यहां एक साथ पांच लोगों के खड़े होने पर भी मनाही है साथ ही इन गांवों में स्कूलों को भी बंद रखा गया है। जिलाधिकारी राजेंद्र भोषले ने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण की दर को देखते हुए यह प्राथमिक कदम उठाया गया है। इसके तहत 10 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। 

आंकड़ों में हो रहा सुधार 
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण सुधरता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों को देखें तो राज्य में संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को जारी किए आंकड़ों के तहत पूरे राज्य में पिछले 24 घंटों के अंदर 2,401 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,564,915 हो गई। वहीं मंगलवार को 2,840 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या घटकर 33,159 पहुंच गई। वहीं पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 39 लोगों की मौत हुई। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 139,272 पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें