फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोर्ट ने वजे की हिरासत 13 तक बढ़ाई , पुलिस के अनुसार परमवीर के साथ क्रिकेट सटोरियों से की थी उगाही

Sat, 06 Nov 2021 09:51 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वाजे और वांछित आरोपी परमवीर सिंह ने क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वालों से किस तरह धन उगाही की इसकी जांच जरूरी है। 
विज्ञापन
मुंबई के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वजे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वजे और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने क्रिकेट सटोरियों से गिरफ्तारी का डर देकर मोटी रकम वसूली थी। पुलिस ने कोर्ट में यह दावा करते हुए मामले की गहन जांच के लिए सचिन वजे की हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया और अदालत ने हिरासत अवधि 13 नवंबर तक बढ़ा दी। 

विज्ञापन


बिल्डर और होटल व्यवसायी बिमल अग्रवाल की शिकायत पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एंटीलिया विस्फोटक कार और मनसुख हिरेने हत्या मामले में जेल में बंद वाजे को एक नवंबर को हिरासत में लिया था। वजे पर गोरेगांव पुलिस थाने में उगाही का एक मामला दर्ज है। इस मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमवीर सिंह भी आरोपी हैं। वजे को हिरासत अवधि खत्म होने पर शनिवार को अदालत में पेश किया गया। 

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वाजे और वांछित आरोपी परमवीर सिंह ने क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वालों से किस तरह धन उगाही की इसकी जांच जरूरी है। क्या वाजे ने सिंह के नाम पर किसी से पैसा लिया, उगाही के लिए सिंह के अलावा किसने उसकी मदद की। पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि किस-किस से उगाही की गई और इसे किसको पैसे पहुंचाये गए। 
विज्ञापन


वाजे से परमबीर सिंह के राज उगलवाना चाहती है पुलिस
कोर्ट में पुलिस ने कहा, वजे परमवीर सिंह का करीबी है। इसलिए अपराध शाखा उससे सिंह के बारे में पूछताछ करना चाहती है। शिकायतकर्ता (अग्रवाल) की आवाज के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, शिकायतकर्ता द्वारा सचिन वाजे को दिए गए मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि उसके दो बार और रेस्तरां पर छापा न पड़े इसके लिए उससे नौ लाख रुपये की मांग की गई थी और 2.92 लाख रुपये के मोबाइल फोन मांगे गए थे। पुलिस के अनुसार घटना जनवरी 2020 और मार्च 2021 के बीच हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें