महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार(एक फरवरी 2023) को हड़ताल पर रहेंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हड़ताल के दौरान मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य कर रहे हैं। वह वर्तमान में एक कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनके अनुबंधों का नवीनीकरण किया जाता है, लेकिन सीएचओ ने अब उन्हें राज्य सरकार का स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग की है।
सरकारी डॉक्टर के मुताबिक, बुधवार को होने वाली एक दिवसीय हड़ताल के दौरान सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों के साथ-साथ बुनियादी जांच प्रभावित होगी। उन्होंने कहा, राज्य सरकार हर साल सीएचओ को मासिक वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि देती थी, लेकिन इसे 2017 से लागू नहीं किया गया है। सरकार को उन बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे सरकार के स्थायी कर्मचारियों के रूप में शामिल होना चाहते हैं।