फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में 18 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े कॉलेज के पास चाकू मारकर हत्या

Sun, 22 May 2022 12:47 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, औरंगाबाद।

सार

बताया जा रहा है कि एकतरफा प्रेम में युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी शरणसिंह सेठी ने कथित तौर पर सुखप्रीत कौर उर्फ कशिश (18) का पीछा किया और उससे पूछा कि 'क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करती।' इसके बाद छात्रा का जवाब सुनकर सेठी ने पीछे से उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
चाकू मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में शनिवार दोपहर एक 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा की एक युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना देवगिरी कॉलेज के पास हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप और सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एकतरफा प्रेम में युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी शरणसिंह सेठी ने कथित तौर पर सुखप्रीत कौर उर्फ कशिश (18) का पीछा किया और उससे पूछा कि 'क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करती।' इसके बाद छात्रा का जवाब सुनकर सेठी ने पीछे से उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेठी के फरार होने के बाद कौर के साथ मौजूद एक अन्य लड़की ने पुलिस को फोन किया और उसे अस्पताल ले गई। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुखप्रीत कौर देवगिरी कॉलेज में बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस हत्यारोपी सेठी को तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें