फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: '...अजित पवार ने आंख देखने का नया व्यवसाय शुरू किया है', डिप्टी सीएम के बयान पर BJP सांसद का तंज

Sat, 22 Mar 2025 07:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की तरफ से इफ्तार पार्टी के दौरान दिए गए बयान पर भाजपा सांसद नारायण राणे ने तंज कहा है। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि अजित पवार ने आंखें जांचने का नया धंधा शुरू कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
नारायण राणे, सांसद, भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने मुंबई में इफ्तार पार्टी के दौरान कहा कि, ये त्योहार हमें साथ रहना सिखाते हैं। हमारी असली ताकत एकता में निहित है।' उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपका भाई अजित पवार आपके साथ है। अगर कोई हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को डराने या सांप्रदायिक विवाद पैदा करने की हिम्मत करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनके इस बयान पर भाजपा सांसद नारायण राणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, 'ऐसा लगता है कि अजित पवार ने आंखें जांचने का नया धंधा शुरू कर दिया है।'
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - Punjab: कांग्रेस बोली- कर्नल को पीटने वाले पुलिस अधिकारी गिरफ्तार हों, SIT में सेना के वरिष्ठ अफसरों को करें

दिशा सालियान की मौत मामले में बोले नारायण राणे
वहीं इस दौरान दिशा सालियान की मौत मामले में नारायण राणे ने कहा कि, 'दिशा सालियान के पिता को हाईकोर्ट जाना पड़ा क्योंकि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उनके पिता को लगा कि उन्हें पुलिस से न्याय नहीं मिलेगा, इसलिए वो हाईकोर्ट गए।
विज्ञापन


उद्धव से बातचीत का वाकिया भी किया साझा
इस दौरान उन्होंने एक वाकिया साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, उद्धव ठाकरे के पीए, जो अब शायद विधायक हैं, ने मुझे फोन किया। मैं भी उस समय घर जा रहा था और उन्होंने (पीए) कहा कि उद्धव ठाकरे मुझसे बात करना चाहते हैं... उन्होंने (पीए) पूछा क्या आप बात करेंगे? मैंने पूछा कि वो (उद्धव ठाकरे) कहां हैं और उन्हें फोन दें। जैसे ही उन्होंने (उद्धव ठाकरे) फोन रिसीव किया, मैंने कहा जय महाराष्ट्र। उन्होंने (उद्धव ठाकरे) मुझसे पूछा कि क्या मैं अब भी जय महाराष्ट्र कहता हूं, तो मैंने कहा कि मैं मरते दम तक जय महाराष्ट्र कहता रहूंगा। जय महाराष्ट्र मातोश्री की संपत्ति नहीं है, ये छत्रपति शिवाजी महाराज की संपत्ति है... उन्होंने कहा, 'मैंने (प्रेस में) कहा कि एक मंत्री इसमें शामिल हैं... वह (आदित्य ठाकरे) मंत्री थे जब सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की यह घटना हुई... हर कोई इसके बारे में जानता था, और सबूत भी थे'।
विज्ञापन

 
भाजपा नेता ने उद्धव-आदित्य पर साधा निशाना
वहीं दिशा सालियान मामले में भाजपा नेता राम कदम ने कहा, 'क्या दिशा के पिता को यह अधिकार नहीं कि उनकी बेटी की हत्या के मामले में उन्हें न्याय मिले?.. दिशा सालियान के परिवार को न्याय मिलकर रहेगा। आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को इस बात का जवाब देना होगा कि बार-बार दिशा सालियान का नाम आने के बाद उनके हाथ क्यों कांपते हैं?'

यह भी पढ़ें - Maharashtra: पुणे में इंजीनियर ने रेता नाबालिग बेटे का गला, पत्नी पर था बेवफाई का शक; नशे की हालत में गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें